"छत्रपती शिवाजी महाराज"

  विषय: "छत्रपती शिवाजी महाराज"

भारतभूमी पर, दिखाई वीरता

इतिहास गाता जींनकी शुरता

ऐसे महान छत्रपती शिवाजी

थे संग वीर बाजी, तानाजी//१//

जिजामाता का आशिष सर पर

की जीत हासिल डर पर

स्वराज का करके निर्माण

बनायी अपनी अलग पहचान//२//

शान बने भारतवर्ष की

शिवाजी नाम हैं बात हर्ष की

अफजल खान को दी मात

थी एक खास उनमे बात//३//

छत्रपती शिवाजी महाराज जैसा

राजा नही दुजा कही एैसा

भेद नही था मन में कोई

थी संग उनके शिव की परछाई//४//

कवी: जनार्दन बाळा गोरे

औरंगाबाद.

@जनार्दन. १४/०२/२०२२.

Comments

Popular posts from this blog

"पासिंग नंबर"

"मौन निमंत्रण"