"वनो का महत्त्व"

    "वनो का महत्त्व

वृक्ष से हैं वनो की पहचान

वृक्ष से ही हैं जान मे जान

वनो का अलग हैं महत्त्व

वनो से होती शुद्धी प्राप्त//१//

वन हैं प्राणिमात्र की शोभा

वन हैं ही निकलती प्रभा

पाणी बरसात वन से आती

हरे भरे फुलो को महकाती//२//

वन का महत्त्व, सबसे अलग

वनो मे आती फूलो की महक

वन संजीवनी की जडीबुटीया

दूर करती शरीर की कमजोरिया//३//

वनो मे होती, भारी वर्षा

दूर होती पाणी की निराशा

नदियो का जन्म होता वनो मे

 झरनो का बदलता रुप नदीयो मे//४//

दिनांक १०/०८/२०२१

कवी: जनार्दन बाळा गोरे.

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)

Comments

Popular posts from this blog

"पासिंग नंबर"

"मौन निमंत्रण"