"भक्ती वंदना" श्री गजानना, पार्वती नंदना करते हम, भक्ती वंदना तुम विधाता, तुम बुद्धिदाता करो पुरी, हमारी मनोकामना.... श्री गजानना पार्वती नंदना//१// दुःख दर्द, दुर भगावो जीवन में, खुशिया लावो जीवन पथ, सरल बनावाे संकट हमेशा दुर रखना.... श्री गजानना पार्वती नंदना//२// तुम सहारा, मन का उजियारा लगे सबको, जीवन प्यारा करना सुखी, जीवन हमारा सबके तुम, मन परखना .... श्री गजानना पार्वती नंदना//३// दिनांक २७/०७/२०२१. कवी: जनार्दन बाळा गोरे औरंगाबाद. @जनार्दन

Comments

Popular posts from this blog

"पासिंग नंबर"

"मौन निमंत्रण"